आगरा: पश्चिम पुरी में पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, फायर विभाग मौके पर
Agra, Agra | Apr 29, 2024 थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिम पुरी में एक पेंट की दुकान में अचानक से आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, और धुएं के बादल छा गए, इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप का माहौल हो गया, आनन फानन में फायर विभाग को आग लगने की सूचना दी गई, फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।