बड़ौत: बिजरौल गांव में कलयुगी मां ने गला दबाकर बेटी की हत्या की, शव के पास सोई, आरोपी मां हिरासत में
Baraut, Bagpat | Mar 9, 2025 बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव में कलयुगी मां ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया। फोन पर बात करने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। मां ने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद मां चारपाई पर शव के पास सोती रही। बड़ौत पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे बताया कि थाना बड़ौत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी मां को हिरासत में लिया गया है।