बड़ौत: बिनौली अड्डे से जेसीबी मशीन चोरी के मामले में परशुराम कॉलोनी गौरीपुर के आरोपी को गिरफ्तार किया गया
Baraut, Bagpat | Mar 9, 2025 बिनौली अड्डे पर खड़ी जेसीबी मशीन को चोरी कर ले जा रहे चोर को पुलिस ने जीपीएस की लोकेशन से पकड़ लिया। मुरादाबाद निवासी दानिश ने बताया कि 7 मार्च को उसकी जेसीबी मशीन लेकर चालक पेट्रोल पंप पर डीजल लेने आया। इसके बाद अड्डे पर जेसीबी मशीन खड़ी कर होटल पर खाना खाने चला गया। तभी जेसीबी मशीन चोरी कर ली गई। पुलिस ने वारिस उर्फ सोनू निवासी गौरीपुर को गिरफ्तार किया है।