श्रीनगर: खोखा दक्षिण व उत्तर पंचायत में जनसहयोग शिविर का आयोजन, दर्जनों मामलों का हुआ निष्पादन
प्रखंड क्षेत्र के खोखा दक्षिण एवं खोखा उत्तर पंचायत में मंगलवार को 11 बजे जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा, राजस्व, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचईडी सहित अन्य विभागों के स्टॉल पर ग्रामीणों ने समस्या से संबंधित आवेदन जमा किया।