*प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस*
*चित्रकूट पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों से 61 क्वार्टर व 05 लीटर कच्ची अवैध देशी शराब बरामद किया गया*
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 61 क्वार्टर व 05 लीटर कच्ची अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
(i). उ0नि0 श्री इमरान खान मय हमराही आरक्षी आनन्द प्रताप सिंह थाना मऊ द्वारा अभियुक्त रज्जन पासी पुत्र लल्लू निवासी सरौधां थाना मऊ जनपद चित्रकूट को 28 क्वार्टर अवैध देशी शराब नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मऊ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
(ii). उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार सिंह मय हमराह आरक्षी राकेश कुमार थाना मऊ द्वारा अभियुक्त हैदर अली पुत्र कल्लू निवासी शिवपुर थाना मऊ जनपद चित्रकूट को 01 पिपिया में 05 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मऊ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
(iii)उ0नि0 श्री अखिलेश यादव मय हमराह आरक्षी संदीप कुमार थाना रैपुरा द्वारा अभियुक्त राजकुमार पुत्र बच्चा निवासी वंशरुप का पुरवा मजरा भौरी थाना रैपुरा को एक प्लास्टिक के झोले में 16 अदद क्वार्टर देशी शराब नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रैपुरा में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
(iv) उ0नि0 श्री रविकान्त राय मय हमराह आरक्षी प्रतीक सिंह, आरक्षी आकाश कुमार थाना रैपुरा द्वारा अभियुक्त रामभजन पुत्र संतोष निवासी वंशरुप का पुरवा भौरी थाना रैपुरा को एक प्लास्टिक के झोले में 17 अदद क्वार्टर देशी शराब नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रैपुरा में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।