कुलपहाड़: कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग की मनमानी से जनता परेशान, अघोषित कटौती से त्राहिमाम
भीषण गर्मी के बीच महोबा जनपद में हो रही अघोषित बिजली कटौती ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। विशेष रूप से बेलाताल क्षेत्र के लोग पिछले 3–4 दिनों से लगातार रातभर बिजली गुल रहने की समस्या से जूझ रहे हैं। कई स्थानों पर पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बाद सुबह कहीं जाकर सप्लाई बहाल हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती परेशान हैं।