थावे, विजयीपुर एवं हथुआ प्रखंड में ब्रह्माकुमारी संस्थान के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन, जीविका दीदियों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प।
बिहार को नशामुक्त बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज गोपालगंज जिले के थावे, विजयीपुर एवं हथुआ प्रखंड में जीविका एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 'नशा मुक्त बिहार' अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
#NashaMuktBihar #NashaNahiSochNayi #DrugFreeBihar #BiharExciseDepartment #NashaMuktiAbhiyan #SayNoToDrugs #DrugFreeSociety