बहराइच: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, जनसुनवाई कर पीड़ितों की समस्याओं का किया निस्तारण
मंगलवार को बहराइच पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ममता कुमारी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने जेल मे निरुद्ध महिला कैदियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के संबंध मे जागरूक कर रोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया इसके बाद उन्होंने सखी वन स्टाफ सेंटर का निरीक्षण किया और विकास भवन सभागार मे जनसुनवाई कर समस्या का निस्तारण किया।