बहराइच: जिला कोषागार का निरीक्षण डीएम मोनिका रानी ने किया, अभिलेख एवं पत्रावलियों के रखरखाव के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
वित्तीय वर्ष 2024-25 के समाप्ति के उपरांत जिला कोषागार मंगलवार को पहुंचकर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने डबल लॉक का निरीक्षण किया। कोषागार के निरीक्षण के दौरान स्टांप पेपर अभिलेख एवं पत्रावलियों के रखरखाव तथा कोषागार की साफ सफाई डीएम के निरीक्षण के दौरान संतोषजनक पाई गई है। कोषाकर के निरीक्षण के दौरान डीएम मोनिका रानी ने स्टांप पेपर का मिलान किया।