बहराइच: रोडवेज बस स्टैंड के दक्षिणी गेट पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान नहीं हुई, पुलिस जांच में जुटी
नगर कोतवाली के शहर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के दक्षिणी गेट पर एक व्यक्ति अचेतावस्था में लंबे समय से पड़ा था। पास मे उसकी छड़ी व बैग पड़ी थी। बस स्टैंड प्रभारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने इसकी सूचना कोतवाली मे दी। पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस मंगवाकर उसे मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। शव की नहीं हुई पहचान। जाच जारी है।