बहराइच: गल्ला मंडी में गेहूं खरीद का शुभारंभ डीएम ने किया, 95 कुंतल गेहूं की सरकारी क्रय केंद्र पर की गई तौल
जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 अन्तर्गत मूल्य समर्थन योजना के तहत 01 अप्रैल 2025 से प्रारम्भ होने वाली गेेहूॅ खरीद का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मंगलवार को विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारम्भ किया। डीएम ने अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव के साथ कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर सलारपुर पहुंचकर गेहॅू क्रय केन्द्र का उदघाटन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।