बहराइच: बहराइच में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी से नाराज सपाइयों ने किया प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन
शहर के सपा कार्यालय पर एकत्र हुए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीयो ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सांसद रामजीलाल सुमन पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने पुलिस कार्यालय पहुंच कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा है।