बहराइच: बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम ने जनपद में स्कूल चलो अभियान का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
मंगलवार से जनपद बहराइच में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया है। स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण 1 से 15 अप्रैल तक मनाए जाने के शासन के निर्देश के क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में स्कूल चलो अभियान की रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुआत की।