गाज़ियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब 4 बजे दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे शाहरुख नाम के शातिर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि बीते 17 फरवरी को वादिया की ओर से तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।