गाज़ियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद की चोरी की मोटरसाइकिल
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अजीरुद्दीन और नाजिम नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान दौलत पुर बिजलीघर के पास चौकी क्षेत्र पुश्ता से मंगलवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।