गाज़ियाबाद: थाना वेव सिटी पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे नाबालिग लड़की को भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे खालिद नाम के 1 शातिर अभियुक्त को मकदूम शाह की पुलिया से कब्रिस्तान की तरफ डासना से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते 7 फरवरी को वादी की ओर से तहरीर दी गई थी।