गाज़ियाबाद: कौशांबी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट और स्नेचिंग के 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 1 बदमाश के पैर में लगी गोली
थाना कौशांबी पुलिस टीम ने मंगलवार शाम करीब 7 बजे 2/5 एलिवेटेड की पुलिया के पास लूट व स्नेचिंग करने वाले बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान मनोज उर्फ असलम और संजय शर्मा नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।