गाज़ियाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान हुई फायरिंग, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम त्योडी में मंगलवार शाम करीब 5 बजे दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। बताया जाता है कि इस दौरान एक पक्ष के युवक की ओर से पिस्टल से फायरिंग भी की गई। गांव में हुए इस भारी विवाद के चलते अफरा तफरी का माहौल बन गया।