रे: ऑफ ह्यूमैनिटी का ऐतिहासिक फ्री मेगा मेडिकल कैंप संपन्न
1000 से अधिक लोगों ने लिया निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और दवाओं का लाभ
मऊ। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था रे: ऑफ ह्यूमैनिटी द्वारा तालीमुद्दीन निस्वा डिग्री कॉलेज, मऊ में विशाल फ्री मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मानव सेवा और जरूरतमंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
सुबह लगभग साढ़े सात बजे से शुरू हुए इस कैंप में दिनभर 1000 से अधिक लोगों ने शहर के विशेषज्ञ चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श प्राप्त किया तथा मुफ्त दवाओं का लाभ उठाया। कैंप में महिलाओं, बुजुर्गों एवं जरूरतमंद मरीजों की बड़ी संख्या देखने को मिली।
इस मेगा मेडिकल कैंप में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें डॉ. अहमद शकेब, डॉ. जयनाथ सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. प्रमोदिता सिंह, डॉ. यशिका सिंह, डॉ. अभिनव सिंह, डॉ. जिब्रान जावेद, डॉ. सादिया जावेद, डॉ. कलीम जावेद, डॉ. अहमर मुमताज़, डॉ. अफ़ज़ाल अख्तर, डॉ. सलाहुद्दीन, डॉ. फहद खान, डॉ. एस. खालिद, डॉ. अनीस अहमद, डॉ. दानिश अली एवं डॉ. मोहम्मद फहीम सहित कई चिकित्सकों ने लोगों का उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए संस्था के अध्यक्ष जनाब जमाल अर्पण ने कहा कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों तक
तर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि रे: ऑफ ह्यूमैनिटी लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में कार्य कर रही है तथा आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की पूरी टीम एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से जावेद यार्न सभासद ने कैंप की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित कराने में अहम योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित चिकित्सकों को HONOUR OF HUMANITY सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से सभी डॉक्टरों, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
यह आयोजन केवल एक मेडिकल कैंप नहीं बल्कि मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।
#maunews #MAU #health #nagarpalikamau #medical #newsfeed