पटियाली: पटियाली विधानसभा से सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान की आज की दिनांक में सबसे मजबूत दावेदारी
जनपद कासगंज की पटियाली विधानसभा सीट पर इस समय सियासी हलचल तेज है। समाजवादी पार्टी से टिकट की रेस में राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान का नाम इस समय सबसे आगे नजर आ रहा है,हमने आज सोमवार को लोगों से बात की तो लोगों ने बताया सबसे मजबूत दावेदारी आज दिनांक में पूर्व चेयरपर्सन जाहिदा सुल्तान की है।