कुरई: सिवनी पुलिस का ‘सृजन’ बालसभा कार्यक्रम: किशोरों को दी जागरूकता और प्रेरणा की सीख
Kurai, Seoni | May 25, 2026 सिवनी के फुटबॉल पुलिस स्टेडियम में आयोजित समर कैंप के दौरान सिवनी पुलिस के “सृजन” अभियान के तहत बालसभा और मोटिवेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को कार्यक्रम में किशोरों को साइबर सेफ्टी, ट्रैफिक नियम, महिला सुरक्षा, करियर गाइडेंस और नशे से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।