बारुण थाना क्षेत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एक अर्ध विधिक स्वयंसेवक मुकेश कुमार सिंह पर उस वक्त जानलेवा हमला कर दिया गया, जब वे अदालती आदेश पर एक नोटिस की तामिला कराने गए थे। हमले में मुकेश कुमार सिंह का सिर बुरी तरह फट गया है और वे गंभीर रूप से घायल हैं।