बीघापुर: बाजार से वापस आते समय टेढा के युवक पर मारपीट का आरोप, पुलिस में की गई शिकायत
Bighapur, Unnao | Feb 18, 2026 बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव टेढ़ा गांव निवासी कमलेशी देवी पत्नी साजन कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 16 फरवरी को उसका पुत्र आदर्श कनौजिया टेढ़ा बाजार सब्जी लेने गया था। टेढ़ा बाजार से वापस आते समय चिलौली मोड़ के पास गांव के निवासी विकास निर्मल पुत्र गणेश गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आक्रोशित होकर लात घूंसो व डंडे से पिटाई कर दी।