रायसेन: एसपी कार्यालय के सामने पलटी क्रेन, सांची मार्ग पर लगा जाम
Raisen, Raisen | Feb 22, 2026 रायसेन-सांची मार्ग पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। एसपी कार्यालय के सामने विद्युत पोल लगाने के दौरान एक क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना दोपहर करीब 12:45 बजे की है। क्रेन पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और व्यस्त मार्ग होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।