सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर कई महीनो से अभय कमांड के सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हुए थे। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 होने को लेकर गुरुवार को सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त करते नजर आ रहे हैं। जिससे मुख्यालय सहित जिले भर में आपराधिक गतिविधियों एवं अपराध करने वाले लोगों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जा सके।