सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध सट्टे की खाईवाली करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने ओमप्रकाश उर्फ विनोद पुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी 72 सीढी स्कूल के पास सूरज जी का बाग शहर सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक पैन और 990 रुपए की नगदी भी जब्त की है।