सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक हुई आयोजित।
सवाई माधोपुर जिले के राजस्व अर्जन करने वाले पांच विभागों आबकारी, खनिज, परिवहन, वाणिज्यकर एवं उप पंजीयन विभागों के अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।जिला कलक्टर ने विभिन्न बिन्दुओं पर जिले की प्रगति की समीक्षा कर समस्त अधिकारियों को अद्यतन सूचनाओं के साथ अर्जित राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए।