भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर की जिला बैठक आज होटल अनंता पैलेस में संपन्न हुई। राजस्थान सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आज भारतीय जनता पार्टी टोंक सवाई माधोपुर के सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया और जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने मुख्यमंत्री भजनलाल के सुशासन का बखान किया और कांग्रेस के शासन को कुशासन कहा।