बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी निजी यात्रा के दौरान रणथम्भौर आई हुई है।यहां उनका तीन दिन तक रूकने का कार्यक्रम है। अपनी निजी यात्रा के दूसरे दिन शिल्पा शेटी ने रणथम्भौर में टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया।उन्होंने जोन नम्बर तीन में टाइगर सफारी का आनन्द लिया।यहां शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे और बहन शमिता शेट्टी के साथ जोन नंबर 3 में टाइगर सफारी की।