चकरनगर: न्यायालय में लंबे समय से गैर हाजिर दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल
दो वांछित वारंटियों को सोमवार करीब 1 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कँधेसीघार निवासी वारंटी अभियुक्त बुद्ध सिंह पुत्र देवी सिंह तथा ककरैया गांव निवासी निकसु पुत्र मुलू दोनों अभियुक्त न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे थे।कोर्ट के द्वारा वारंट जारी होते ही सम्बंधित थाना पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया