चकरनगर: पुलिस ने 4 दिन में खोज निकाला ग्राम नगला चौप निवासी महिला का खोया हुआ मोबाइल
चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चौप निवासी आवेदिका सीमा पत्नी हाकिम सिंह का खोया हुआ मोबाइल पुलिस ने 4 दिन के अंदर बरामद कर लिया।थानेदार राजेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि आवेदिका का वीवो कंपनी इंडोराइड फ़ोन चकरनगर से आते समय पर रास्ते में कहीं गिर गया था। पुलिस ने ट्रेस करते हुए सोमवार को बरामद कर 10 बजे महिला को सौप दिया।