चकरनगर: भरेह संगम पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन, स्कूली बच्चों ने निकाली रैली
विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन भरेह वन विश्राम गृह पर किया गया। रविवार को करीब 2 बजे वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कुंवर विजय बहादुर सिंह इंटर कॉलेज भरेह के बच्चों के साथ रैली निकालकर भरेह यमुना व चंबल के संगम पर स्कूल के बच्चों को डॉल्फिन व घड़ियालो के बारे में जानकारी दी गई।