बांसगांव: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम में 23 फाईलेरिया मरीजों को किट का किया गया वितरण
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सीएचसी कौड़ीराम में शुक्रवार को फाइलेरिया मरीजों को जागरूक किया गया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार वर्मा ने मरीजों को आवश्यक जानकारियां दी। जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय गोरखपुर से आए मलेरिया निरीक्षक ने 23 फाइलेरिया पीड़ितों को बाल्टी, मग, इत्यादि दिया।