बांसगांव: बांसगांव इलाके के एक घर में घुसकर चोरी करने के आरोपित को बांसगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
बांसगांव इलाके के एक घर में घुसकर चोरी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से पुलिस ने चोरी का पायल, बिछुआ बरामद कर लिया। आरोपित की पहचान बांसगांव के धस्का निवासी शिवकुमार के रूप में हुई। आरोपित को बाँसगाँव पुलिस ने बुधवार की शाम 5 बजे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।