बांसगांव: बलुईगाड़ा, मिर्जापुर में राप्ती नदी के घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गए क्योनरा गांव के युवक और किशोर पानी में डूबे
दोस्तों के संग बलुईगाड़ा मिर्जापुर राप्ती नदी के घाट पर नहाने गए एक युवक व एक किशोर गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट के द्वारा तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बेलीपार थाना क्षेत्र के क्योनरा गांव निवासी गोलू यादव 17 पुत्र बलदेव यादव, अंकुश विश्वकर्मा 19 पुत्र पप्पू विश्वकर्मा सोमवार को राप्ति नदी मे नहाते समय डुब गए।