बांसगांव: बाँसगाँव तहसील के गगहा थाना क्षेत्र के कोठा गाँव में बिजली की चिंगारी से लगी आग, लगभग 10 एकड़ फसल जलकर राख
बाँसगाँव तहसील के गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोठा गाँव मे गुरुवार को बिजली के चिंगारी से आग लग गई। बतादे आग लगने से गाँवों के अनिरूद्ध, लाल साहब, विनय सिंह, रेनु सिंह, पवारु गौण उमेश गौण, सतीश गौण, राकेश प्रजापति, रामानन्द यादव, राज नाथ यादव, गामा यादव के अलावा अन्य लोगों की लगभग 10 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।