बांसगांव: गोला थाना क्षेत्र के बाढा बुजुर्ग के युवक का शव नेपाल में मिला, दो दिन पहले काली गंडकी नदी में नहाते समय हुआ था लापता
गोरखपुर के बाँसगाँव तहसील अन्तर्गत आने वाले गोला थाना क्षेत्र के बाढा बुजुर्ग केशवपुर गाँव से नेपाल अपने तीन मित्रों के साथ घूमने गया एक युवक 21 मार्च को काली गंडकी नदी में नहाते समय लापता हो गया था। नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रविवार को पुलिस ने उक्त युवक का शव बरामद किया। उनके साथ घूमने आए अन्य तीन लोग सुरक्षित हैं।