मुज़फ्फरनगर: शमीम की हत्या कर ई-रिक्शा लूटने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों
मुजफ्फरनगर में ई-रिक्शा चालक शमीम हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। थाना सिविल लाइन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने संधावली अंडरपास के पास मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया, जबकि तीसरे को दबोच लिया। आरोपियों ने जंगल में शमीम की हत्या कर ई-रिक्शा और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने लूटा गया ई-रिक्शा, मोबाइल, चाकू और अवैध