रीवा में कलेक्टर की तहसीलदार को फटकार, वीडियो वायरल
रीवा। मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम के दौरान ग्राम पपोता पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के सामने एक व्यक्ति ने रोते हुए अपनी समस्या बताई। उसने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है, लेकिन आवास को लेकर तहसीलदार द्वारा स्टे लगाए जाने के बाद वह लगातार चक्कर काट रहा है।
मामला सुनने के बाद कलेक्टर ने गुड़ तहसीलदार को फटकार लगाई। वायरल वीडियो में कलेक्टर तहसीलदार से सख्त लहजे में जवाब-तलब करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में कलेक्टर की ओर से “ज्यादा उड़ रहे हो, शर्म करो, तुम्हारे नाम से लोग रो रहे हैं” जैसे शब्द कहते हुए सुना जा सकता है।
रीवा | मध्यप्रदेश
#Rewa #RewaNews #MadhyaPradesh #Collector #NewsNationalWorld
Indore, Indore | Sep 27, 2026