उज्जैन | रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में ₹41 हजार के 2 मोबाइल बरामद
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने के मामले में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने लखन सिंह सिसोदिया (30) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 27 जुलाई को प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित बुकिंग विंडो के पास भीड़ का फायदा उठाकर यात्री का वीवो मोबाइल चोरी किया गया था। मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज, मुखबिर तंत्र और पूर्व आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई।
आरोपी के कब्जे से वनप्लस और वीवो कंपनी के 2 मोबाइल, करीब ₹41,000 कीमत के बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, दोनों मोबाइल पूर्व दर्ज मामलों से जुड़े पाए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में मारपीट, चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।
उज्जैन रेलवे स्टेशन
जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई
#Ujjain #UjjainNews #GRP #RPF #RailwayPolice
Indore, Indore | Sep 27, 2026