इंदौर ब्रेकिंग | राजबाड़ा पर बड़ा सड़क हादसा
इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र में तेज रफ्तार सिटी बस की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, बस ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी और इसके बाद दो अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शी शकुंतला के अनुसार, बस तेज गति से आ रही थी और चालक द्वारा समय पर ब्रेक नहीं लग पाने के कारण हादसा हुआ।
सूचना मिलते ही एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
बाइट: शकुंतला, प्रत्यक्षदर्शी
राजबाड़ा, इंदौर
#Indore #Rajwada #IndoreNews #RoadAccident #BreakingNews
Indore, Indore | Sep 27, 2026