इंदौर | वार्ड 16 में रहवासियों और भाजपा पदाधिकारियों के बीच विवाद
इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक 16 (नंदबाग) में रहवासियों और स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों से जुड़े लोगों के बीच विवाद का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि बूथ अध्यक्ष रिंकू गौड़ (दीक्षा) और उनके पति चेतन के साथ रहवासियों का विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई। घटना में चेतन के सिर में चोट लगने की जानकारी है।
वहीं, घटना से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पार्षद प्रतिनिधि मुकेश धरकर स्थानीय लोगों की समस्याओं के बीच फोन पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। महिलाओं और रहवासियों द्वारा बुनियादी सुविधाओं एवं जनसमस्याओं को लेकर बात किए जाने के दौरान माहौल गरमाने की बात सामने आई है।
घटना के बाद घायल पक्ष बाणगंगा थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज
बाणगंगा, इ
Indore, Indore | Sep 27, 2026