चास: झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा बोकारो के नया मोड़ बिरसा चौक में जोरदार प्रदर्शन
Chas, Bokaro | Apr 2, 2026 झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी के नेतृत्व में नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर भाजपा के विरुद्ध आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा के दोहरे मापदंडों की जमकर आलोचना की।