बहराइच: जिला जज की अदालत ने हत्या मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा
दीवानी न्यायालय स्थित जिला जज की अदालत ने हत्या मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा गुरुवार को सुनाई है। डीजीसी क्रिमिनल गिरीश चंद्र शुक्ला ने जानकारी देते हुए गुरुवार शाम को बताया कि घटना वर्ष 2019 मे कैसरगंज थाना क्षेत्र मे हुई थी जिसमें जमीनी विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी की हत्या की थी इस मामले मे कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है।