बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति ने अधिकारियों के साथ बैठक की, तीन जिलों के अधिकारी उपस्थित
गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति कि जनपद बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सभापति डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि सरकार, शासन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का यही उद्देश्य है कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों तक पहुंचे।