आबापुरा: सुरवानिया में सास-बहू के झगड़े के बाद महिला ने पिया ज़हर, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती कर ससुराल वाले हुए रफूचक्कर
सुरवानिया गांव में घरेलू काम को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। सास के साथ कहासुनी से आहत होकर किरपा पत्नी लोकेश ने गुस्से में आकर जहरीली दवा का सेवन कर लिया। मायके वालों का आरोप है कि किरपा का इलाज शुरू होने और उसे वार्ड में भर्ती कराने के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल में ही छोड़कर मौके से भाग निकले।