जेवर: जेवर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड व एक्सरे सेंटर का भव्य शुभारंभ, विधायक भी रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को अल्ट्रासाउंड व एक्सरे सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गय। इस दौरान स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह व जनपद के गणमान्य लोग मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अल्ट्रासाउंड व एक्सरे सेंटर का शुभारंभ विधिवत रूप से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया।