जेवर: रबूपुरा क्षेत्र में घर से बाजार के लिए निकला 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर से बाजार के लिए निकला 14 वर्षीय नाबालिग किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वहीं पीड़ित परिजनों ने घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। पीड़ित पिता ने बताया है कि उनका बच्चा रविवार दोपहर में बाजार के लिए निकला था तभी से वह घर वापस नहीं लौटा है।