ज्ञानपुर: ज्ञानपुर जिला अस्पताल में सेवा सप्ताह के समापन पर छात्र-छात्राओं को दिया गया स्वास्थ्य संबंधित प्रशिक्षण
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित "सेवा सप्ताह" के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज और महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में प्रशिक्षण प्राप्त किया। छात्रों ने डॉक्टरों से मिलकर विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।