ज्ञानपुर: ज्ञानपुर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के कुएं में गिरा कोबरा सांप, हड़कंप के बाद लोगों ने सूझबूझ से सांप को निकाला बाहर
ज्ञानपुर नगर पंचायत के रजिस्ट्री ऑफिस में बड़ा हादसा टल गया। आज एक विकराल सर्प अचानक कुएं में गिर गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने अपनी सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए सर्प को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सर्प को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। कुछ देर बाद सर्प स्वतः वहां से चला गया।